नए साल के आगमन के साथ ही लोगों में उत्साह और उमंग का संचार होने लगता है। खासकर साल 2020 को हर कोई
भूलना पसंद करेगा। फिलहाल सभी पर्टयन स्थलों को खोल दिया गया है।
ऋषिकेश
उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। इस राज्य में कई पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में
प्रसिद्ध हैं। साथ ही उत्तराखंड में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर प्रेमी ऋषिकेश
माउनटेन बाइकिंग, वाटरफॉल ट्रेकिंग रीवर राफ्टिंग, बंजी जंपिग, फ्लाइंग फॉक्स
और बीच वॉलीबाल का भरपूर मजा ले सकते हैं।
जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। साथ ही यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। सर्दियों में गुलमर्ग में
स्थित बर्फीली पहाड़ियों का नजारा देखने लायक रहता है। दूर-दूर से लोग एडवेंचर का मजा लेने आते हैं। इसके
अतिरक्त, गुलमर्ग में आप अल्फा थर झील पर ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। यह झील गुलमर्ग से महज 13
किलोमीटर दूर स्थित है।
शिमला
शिमला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। देश-दुनिया से हजारों की संख्या में लोग शिमला
घूमने आते हैं। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर भी
है। यह छोटा सा शहर हिमालय की गोद में बसा है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और देश के सबसे पहले
स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है।
औली लेक
औली लेक स्कीइंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग स्कीइंग के लिए औली आते हैं। इस शहर की
खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं, तो औली सबसे बेस्ट जगह है। औली में स्कीइंग
के अलावा आप संजीवनी बूटी, जोशीमठ नंदा देवी, त्रिशूल, द्रोणागिरि, कामेट और नीलकंठ की बर्फीली चोटियों को देख
सकते हैं।