Sushant Singh Rajput Death 100 Days: 22 सितम्बर को सुशांत सिंह राजपूत को गये हुए 100 दिन पूरे हो गये। 14 जून को उनका मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत का निधन उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री के लिए दुखद और सदमा देने वाली घटना थी, जिससे उनके फैंस अभी तक उबर नहीं सके हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए सुशांत को याद करने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक वीडियो बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें फैंस अपने चहेते कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं।
श्वेता ने वीडियो के साथ लिखा- 3 लाख से अधिक दिल को छू लेने वाला संदेश मिले। उन्हें पढ़ते, सुनते और देखते हुए मैं रोई। वो (सुशांत) जिस तरह का प्यार विरासत छोड़कर गया है, मैं उसकी थाह भी नहीं ले सकती। वीडियो में फैंस सुशांत को याद कर कह रहे हैं कि उनके जाने के बाद हर महफ़िल सूनी लगती है। वहीं, उन्हें न्याय मिलने तक लड़ने की बात भी कह रहे हैं।