बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर आधारित फिल्म ’83’ की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह उस वक्त टीम के कप्तान रहे दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। बड़े पर्दे पर खुद को प्रभावी दिखाने के लिए रणवीर सिंह हर संभव कोशिश कर रहे हैं। पहले अपने लुक को कपिल देव जैसा बनाने के बाद अब रणवीर अपनी हेल्थ पर भी ध्यान दे रहे हैं ताकि वो दिखने में कपिल देव जैसे लगे। फिल्म में कपिल देव से जुड़े कई किस्सों को फिल्माया जाएगा।
रणवीर सिंह अब कपिल देव जैसा शरीर बनाने के लिए खास डाइट फॉलो कर रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म में दमदार प्रदर्शन के लिए हेवी प्रोटीन ले रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर को इंडियन खाना बहुत पसंद है। ऐसे में पीओडी सप्लाई के को-फाउंडर अनमोल सिंघल का कहना है कि हम रणवीर के टेस्ट के मुताबिक डाइट प्लान कर रहे हैं।
फिल्म में अपने कैरेक्टर के लिए वह इन दिनों अंडे और मछलियों का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। इसके साथ ही लंदन की शूटिंग के दौरान चार शेफ उनकी डाइट का ध्यान रखते हैं। इन सबके अलावा रणवीर सिंह को डार्क चॉकलेट चिप्स और एवोकाडो से बना एक न्यूट्रेला भी दिया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर के खाने में कई वैराइटी शामिल की गई हैं, जिससे उन्हें एक जैसा खाना खाने का स्ट्रेस नहीं हो।