हिंदू धर्म में खाने का भी तरीका और नियम बताए हैं। धार्मिक मान्यतानुसार, रात के समय में कुछ चीजों का खाना मना
किया गया है। कहा जाता है अगर रात के समय कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।
रात को न करें इन चीजों का सेवन:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के समय अगर दूध का सेवन किया जाए तो बेहतर होता है। लेकिन रात में दही नहीं
खानी चाहिए। इसका एक कारण यह भी होता है कि यह ठंडा पदार्थ है और रात को इसे खाने से व्यक्ति की तबियत खराब
हो सकती है।
दिशा का रखें खास ख्याल:
कहा जाता है कि भोजन करते समय दिशा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। इस दौरान मुंह पूर्व या फिर उत्तर
दिशा की ओर होना चाहिए। अगर ऐसा न हो तो धन की हानि हो सकती है। जूते पहनकर या सर ढककर भी भोजन नहीं
करना चाहिए।
स्नान कर ही खाएं खाना:
कहा जाता है कि खाना स्नान करने के बाद ही खाया जाना चाहिए। पहली रोटी के 3 हिस्से करें और इसका एक हिस्सा
गाय, दूसरा हिस्सा कुत्ता और तीसरा हिस्सा कौवे के लिए निकाल लें। इसके बाद अग्निदेव को भोग लगाएं।
इस तरह न करें भोजन:
खाना कभी-भी टूटे-फूटे बर्तनों या हाथ पर रखकर नहीं खाना चाहिए। वहीं, पीपल और वटवृक्ष के नीचे भोजन नहीं करना
चाहिए।
न करें खाने का अपमान:
भोजन का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। साथ ही चाहें कितना भी गुस्सा क्यों न हो, न तो भोजन छोड़ना चाहिए और ही
फेंकना चाहिए।