महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (Maharashtra State Eligibility Test, SET) का रिजल्ट जारी हो गया है। सावित्रीबाई
फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट
setexam.unipune.ac.in पर महाराष्ट्र SET परिणाम 2020 की घोषणा की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए
नोटिस के अनुसार परीक्षा में कुल 61114 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जबकि उनमें से 4114 ने SET परीक्षा 2020 में
सफलता पाई थी। इस आधार पर कुल 6.73% परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए थे।
MH SET result 2020: रिजल्ट की ऐसे करें जांच
महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पहले सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की
आधिकारिक वेबसाइट http://setexam.unipune.ac.in/ पर जाएं। इसके बाद घोषणा अनुभाग के तहत MH SET
परिणाम लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद परिणाम की जांच करने के लिए एक नई विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।
निम्नलिखित विवरण दर्ज करें
सीट संख्या
नाम
जन्म की तारीख
मोबाइल नंबर
सर्च रिजल्ट बटन पर क्लिक करें
ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें
MH SET परीक्षा- दिसंबर, 2020
MH SET परीक्षा परिणाम- 7 अप्रैल, 2021
MH SET ई सार्टिफिकेट- 19 अप्रैल, 2021
महाराष्ट्र और गोवा SET परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2020 को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की
भर्ती के लिए किया गया था। एमएच सेट का यह 36 वां एडिशन है। हालांकि पहले यह परीक्षा 28 जून 2020 को
आयोजित की जानी थी।