भारतीय जनता पार्टी के पुरी लोकसभा उम्मीदवार तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पुरी जिलाधीश ने
कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उत्तरा चौक से पूरी तक शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। बावजूद इसके संबित पात्रा एक विशाल रैली में
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का दर्शन करने के लिए पूरी पहुंचे थे।
इस संदर्भ में संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव आचरण विधि उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निशीकांत मिश्रा के नेतृत्व में पांच सदस्य प्रतिनिधि दल मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात
कर यह आरोप लगाया था।
संबित पात्रा ओड़िशा के आराध्य देवता महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के विग्रह को हाथ में लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए थे।
यह चुनाव आचरण विधि का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन होने की बात कांग्रेस की तरफ से कही गई है।
ऐसे में संबित पात्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस ने मांग की है।