UAE और बहरीन के अलावा, दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है। आइए देखें इन टैक्स-फ्री देशों की सूची

टैक्स (कर) किसी भी देश के संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि देश की अर्थव्यवस्था में जनता द्वारा दिए गए टैक्स की बड़ी भूमिका होती है। हालांकि, दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां नागरिकों से कोई इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है। इनमें यूएई और सऊदी अरब जैसे कई देशों के नाम शामिल हैं।

income tax

टैक्स (कर) किसी भी देश के संचालन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि देश की अर्थव्यवस्था में जनता द्वारा दिए गए टैक्स की बड़ी भूमिका होती है। हालांकि, दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहां नागरिकों से कोई इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है। इनमें यूएई और सऊदी अरब जैसे कई देशों के नाम शामिल हैं।

आइए जानते हैं कि दुनिया में कौन से देश ऐसे हैं जहां नागरिकों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

डायरेक्ट टैक्स फ्री इकोनॉमी की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का। यहां व्यक्तिगत टैक्स नहीं लिया जाता है। इकोनॉमी के संचालन के लिए सरकार अप्रत्यक्ष करों जैसे वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) और कई अन्य शुल्कों पर निर्भर करती है। यूएई की मजबूत ऑयल और टूरिज्म सेक्टर की वजह से यहां की जनता को इनकम टैक्स से राहत मिली है।

बहरीन

बहरीन के निवासी भी इनकम टैक्स नहीं देते हैं। यहां की सरकार डायरेक्ट टैक्स की बजाय अप्रत्यक्ष करों और अन्य शुल्कों पर निर्भर है। यह व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और बिजनेस-स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने में सहायक है।

कुवैत

कुवैत भी टैक्स-फ्री देशों में शामिल है। यहां की इकोनॉमी पूरी तरह से ऑयल से होने वाली आय पर आधारित है। कुवैत की सरकार जनता से कोई व्यक्तिगत टैक्स नहीं लेती है। तेल निर्यात से होने वाली आय की वजह से यहां की इकोनॉमी मजबूत है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब की जनता भी इनकम टैक्स नहीं देती है। यहां की सरकार ने डायरेक्ट टैक्स सिस्टम को खत्म कर दिया है और अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू की है। इससे इकोनॉमी को बूस्ट मिलने में मदद मिलती है और सऊदी अरब समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है।

द बहमास

वेस्टर्न हेमिस्फीयर में स्थित द बहमास भी टैक्स फ्री देश है। इसे टूरिज्म के लिए जन्नत कहा जाता है। मजबूत टूरिज्म सेक्टर की वजह से यहां की सरकार जनता से कोई टैक्स नहीं लेती है।

ब्रुनेई

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित ब्रुनेई इस्लामिक किंगडम के लोग भी इनकम टैक्स नहीं देते हैं। इस देश की आय का मुख्य स्रोत तेल का भंडार है।

केमैन आइलैंड्स

उत्तर अमेरिका के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित केमैन आइलैंड्स में भी नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना होता है। यह स्थान टूरिज्म के लिए बहुत आकर्षक है।

ओमान

खाड़ी देशों में ओमान भी शामिल है जहां नागरिकों को कोई इनकम टैक्स नहीं देना होता है। यहां की ऑयल और गैस सेक्टर की मजबूती की वजह से यह संभव हुआ है।

मोनाको

यूरोप में स्थित छोटा सा देश मोनाको भी अपने नागरिकों से कोई इनकम टैक्स नहीं लेता है।

इन देशों की मजबूत अर्थव्यवस्था और विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय की वजह से यहां के नागरिकों को इनकम टैक्स से राहत मिली है।