डिजिटल पेमेंट में लगातार वृद्धि जारी है, RBI के डेटा के अनुसार मार्च 2024 तक इसमें 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

डिजिटल पेमेंट की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इस संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक डेटा साझा किया है। RBI के डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (RBI-DPI) के अनुसार, 31 मार्च 2024 तक देश में डिजिटल पेमेंट में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

rbi

मार्च 2024 के अंत में RBI-DPI का स्तर 445.5 पर था, जबकि सितंबर 2023 में यह 418.77 और मार्च 2023 में 395.57 था।

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा कि मार्च 2024 की अवधि के दौरान देश भर में पेमेंट परफॉर्मेंस और पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर ढांचे में वृद्धि के कारण डिजिटल पेमेंट की संख्या में वृद्धि हुई है। यह वृद्धि सभी मापदंडों में देखी गई है।

RBI Index क्या है:

केंद्रीय बैंक ने देश भर में पेमेंट के डिजिटलीकरण की सीमा को मापने के लिए मार्च 2018 में एक समग्र RBI-DPI का निर्माण किया था। इस इंडेक्स में पांच व्यापक पैरामीटर शामिल हैं, जो विभिन्न अवधियों में देश में डिजिटल पेमेंट की गहराई और पैठ को मापते हैं। ये पैरामीटर निम्नलिखित हैं:

1. पेमेंट इनेब्लर्स (वेटेज 25 प्रतिशत)

2. पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर - डिमांड-साइड फैक्टर्स (10 प्रतिशत)

3. पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर - सप्लाई-साइड फैक्टर्स (15 प्रतिशत)

4. पेमेंट परफॉर्मेंस (45 प्रतिशत)

5. कंज्यूमर सेंट्रिसिटी (5 प्रतिशत)

मार्च 2021 से इस सूचकांक में हर छह महीने के अंतराल पर डेटा को प्रकाशित किया जा रहा है।