महाराष्ट्र राज्य सिविल सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 21 जुलाई को होगी प्रारंभिक परीक्षा

महाराष्ट्र सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए गए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र गजेटेड सिविल सर्विसेस कंबाइंड प्रारंभिक परीक्षा (CSCE) 2024 के लिए आवश्यक प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए हैं। आज, बुधवार, 10 जुलाई को आयोग ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए और इन्हें आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर डाउनलोड लिंक को सक्रिय कर दिया है।

mpsc admit card

Maharashtra PCS Prelims Admit Card 2024: इन स्टेप्स में करें डाउनलोड

जो उम्मीदवार महाराष्ट्र राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत हैं, वे प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (MPSC Prelims Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: mpsc.gov.in पर विजिट करें।

2. लिंक का चयन करें: MPSC के आवेदन पोर्टल, mpsconline.gov.in पर जाएं।

3. लॉग-इन करें: लॉग-इन लिंक पर क्लिक करें और अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन करें।

4. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें: लॉग-इन करने के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत विवरण (जैसे नाम, माता/पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो आदि) की जांच करनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो, तो सुधार के लिए जल्द से जल्द MPSC की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 MPSC CSCE Prelims 2024 तिथि: प्रारंभिक परीक्षा 21 जुलाई को

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के पहले चरण, यानी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा पहले ही कर दी थी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई 2024 को किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र 10 दिन पहले जारी कर दिए गए हैं।