अनुपम खेर को प्यार से गले लगाते नजर आए क्रिस गेल, एक्टर की तारीफ में क्रिकेटर ने कहे ये शब्द

अनुपम खेर का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में गिना जाता है। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से डेब्यू किया था और अब तक 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में, एक्टर दुबई में थे जहां उनकी मुलाकात वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान क्रिस गेल से हुई। अनुपम खेर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें क्रिस गेल उनके साथ पोज करते नजर आ रहे हैं।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • अनुपम खेर की आने वाली फिल्में

अनुपम खेर का नाम इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में गिना जाता है। उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से डेब्यू किया था और अब तक 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में, एक्टर दुबई में थे जहां उनकी मुलाकात वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान क्रिस गेल से हुई। अनुपम खेर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें क्रिस गेल उनके साथ पोज करते नजर आ रहे हैं।


बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को दुबई में क्रिस गेल के साथ देखा गया था। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए अपनी इस मुलाकात को 'अद्भुत' बताया। अनुपम खेर ने लिखा, "दुबई में एक कार्यक्रम में क्रिकेटर क्रिस गेल से मिलना बेहद खास अनुभव रहा। वह बहुत ही स्नेही, विनम्र और मजाकिया इंसान हैं। वह मुझसे कहते रहते हैं कि 'भाई! आपमें बहुत ऊर्जा है!' यह अच्छा लगा! जय हो!" अनुपम खेर ने जैसे ही यह वीडियो शेयर की, फैंस ने जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।


यूजर्स ने किया कमेंट


एक यूजर ने लिखा, 'टू लीजेंड्स इन वन फ्रेम।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत ही प्यारी तस्वीर।' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'क्रिस गेल का नया लुक।' वायरल वीडियो में क्रिस गेल बड़े ही प्यार से अनुपम खेर को गले लगाते हुए, उनके साथ पोज करते नजर आए।


अनुपम खेर की आने वाली फिल्में


अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म 'कागज 2' में देखा गया था, जो 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक नजर आए थे। इसके अलावा, अपने जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने 7 मार्च को अपनी अपकमिंग फिल्म 'तनवी द ग्रेट' अनाउंस की थी।


इसके अलावा उनके पास 'द सिग्नेचर', 'इमरजेंसी', 'विजय 69' और 'छोटा भीम एंड कर्स ऑफ दमयान' हैं। 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर कंगना रनौत के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 14 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। अब यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।