राजकुमारी की तरह हुई राधिका मर्चेंट की विदाई, असली सोने से बना लहंगा पहनकर ससुराल पहुंचीं दुल्हनिया

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को एक भव्य समारोह में शादी कर ली। इस कपल ने अपने लंबे रिलेशन के बाद कई बड़ी हस्तियों के सामने सात फेरे लिए। इस बहुचर्चित शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बीते महीनों में लगातार शादी से जुड़े फंक्शन आयोजित किए गए थे, जिसके बाद अनंत और राधिका ने शादी की। यह भव्य समारोह शुरू से ही इंटरनेट पर छाया रहा और शादी के दिन भी वेडिंग कपल ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

radhika merchant wedding

राधिका मर्चेंट, जो अब अंबानी परिवार की छोटी बहू बन गई हैं, अपने वेडिंग लुक को लेकर खूब चर्चा में रहीं। उनका विदाई लुक भी सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आया। आइए जानते हैं राधिका का विदाई लुक और उसकी खासियत:

राधिका का विदाई लुक:

शादी के लिए राधिका ने पारंपरिक गुजराती रेड और व्हाइट लहंगा पहना, जबकि विदाई के लिए उन्होंने सुर्ख लाल रंग का खूबसूरत लहंगा-चोली चुना। विदाई के मौके पर राधिका ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लाल लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान वह लाल लहंगे और गोल्डन ब्लाउज में नजर आईं।

असली सोने से बना ब्लाउज:

उनके इस आउटफिट का ब्लाउज सिर्फ गोल्डन रंग का नहीं था, बल्कि उस पर असली सोने की कढ़ाई की गई थी। यह कारीगरी पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध कपड़ा विरासत से प्रेरित है, जो 19वीं सदी की कलात्मकता को दर्शाती है। सोने की कढ़ाई वाले इस ब्लाउज के साथ उन्होंने लाल रंग का मल्टी-पैनल बनारसी ब्रोकेड लहंगा पहना था। स्टाइलिस्ट रिया कपूर के अनुसार, यह पहनावा भारत की शाश्वत सुंदरता के प्रति एक श्रद्धांजलि है।

लुक को ऐसे किया कंप्लीट:

राधिका ने अपने इस रॉयल लुक को पूरा करने के लिए जालीदार घूंघट और बनारसी दुपट्टा कैरी किया। जूलरी में उन्होंने चोकर और हीरे का हार पहना, जो मर्चेंट परिवार के खानदानी गहने हैं। इससे पहले अपनी शादी के दौरान भी उन्होंने इन्हीं गहनों से अपना ब्राइडल लुक पूरा किया था। इसके अलावा, गजरे से सजा हाई बन उनके इस लुक को और भी खास बना रहा था।