ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हैं ये झटपट चीला रेसिपीज, सबको खूब पसंद आएंगी

ब्रेकफास्ट में रोजाना क्या बनाएं, यह सवाल बहुत ही परेशान करने वाला हो सकता है। खासकर महिलाओं के लिए यह चुनौती होती है कि ऐसा क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो और बच्चों की सेहत के लिए भी अच्छा हो। अगर आप रोजाना पोहा, उपमा, समोसा आदि खाकर बोर हो गए हैं, तो कुछ चीला रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। ये चीले न केवल बनाने में आसान होते हैं, बल्कि स्वाद में भी बेहतरीन होते हैं और घर में सभी को पसंद आते हैं। इन्हें आप दही, अचार या चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ चीला रेसिपीज के बारे में।

breakfast recipe

बेसन का चीला

सामग्री:

- 1 कप बेसन

- 1 मध्यम प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1/2 कप पानी

- नमक स्वादानुसार

- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- एक चुटकी हल्दी

- तेल या घी (चीला बनाने के लिए)

बनाने की विधि:

1. एक बड़े बाउल में बेसन, बारीक कटा प्याज, हल्दी, मिर्च और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार करें।

2. अब तवा गर्म करें, इसमें तेल या घी डालें और बैटर डालकर चीला बनाएं।

3. इसे दोनों साइड से सेंकें और अचार या कैचप के साथ सर्व करें।

ओट्स चीला

सामग्री:

- 1 कप ओट्स

- 1/2 कप दही

- 1/4 कप पानी

- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

- धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)

- नमक स्वादानुसार

- लाल मिर्च पाउडर

- हल्दी पाउडर

- तेल या घी (चीला बनाने के लिए)

बनाने की विधि:

1. ओट्स को 1/4 कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें।

2. अब एक बाउल में भिगोए हुए ओट्स को दही के साथ मिक्स करें।

3. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं। 

4. सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर पतला घोल तैयार करें।

5. गरम तवे पर तेल या घी डालें और चीला बनाएं। इसे क्रिस्पी होने तक पकाएं।

6. गरमागरम ओट्स चीला कैचअप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

रवा चीला

सामग्री:

- 1 कप रवा

- 1/2 कप दही

- 1 छोटा चमच्च नमक

- 1/2 छोटा चमच्च लाल मिर्च पाउडर

- 1/2 कप पानी

- तेल या घी (चीला बनाने के लिए)

बनाने की विधि:

1. एक बड़े बाउल में सूजी, दही, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।

2. इसे 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।

3. अब एक गरम तवे पर तेल या घी डालें और बैटर डालकर चीला बनाएं। इसे दोनों साइड से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं।

4. गरमागरम चीला कैचप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।