क्या आप भी सुबह-शाम नाश्ते में वड़ा पाव का लुत्फ उठाते हैं? तो जान लें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

वड़ा पाव एक ऐसी डिश है जिसे कुछ लोग हल्के स्नैक्स के रूप में, कुछ लोग नाश्ते में और कुछ लोग दोपहर या रात के खाने में भी खाते हैं। खासकर बारिश के मौसम में गरमा-गरम अदरक वाली चाय के साथ वड़ा पाव का मजा ही कुछ और होता है। कई लोगों की यह पसंदीदा डिश है, जबकि हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे जंक फूड मानते हैं क्योंकि इसमें न्यूट्रिशनल वैल्यू कम होती है।

vada pao disadvantage

वड़ा पाव एक ऐसी डिश है जिसे कुछ लोग हल्के स्नैक्स के रूप में, कुछ लोग नाश्ते में और कुछ लोग दोपहर या रात के खाने में भी खाते हैं। खासकर बारिश के मौसम में गरमा-गरम अदरक वाली चाय के साथ वड़ा पाव का मजा ही कुछ और होता है। कई लोगों की यह पसंदीदा डिश है, जबकि हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे जंक फूड मानते हैं क्योंकि इसमें न्यूट्रिशनल वैल्यू कम होती है।

आपको बता दें कि वड़ा पाव को दुनिया की बेस्ट सैंडविच की लिस्ट में शामिल किया गया है। 'टेस्ट एटलस', जो एक ट्रेडिशनल फूड की ट्रैवल गाइड है, ने इस लिस्ट को जारी किया है। इस गाइड में खाने के रिव्यू के साथ उसकी रेसिपी, फेमस डिशेज और उनके बारे में पूरी जानकारी होती है। 100 डिशेज की इस लिस्ट में वड़ा पाव को 13वां स्थान मिला है। अगर आपने अभी तक इस डिश का आनंद नहीं लिया है, तो एक बार जरूर ट्राई करें।

वड़ा पाव का सेवन सोच-समझकर करें

एक वड़ा पाव में लगभग 200-220 कैलोरी होती है। इन कैलोरी में से लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा फैट, 33 प्रतिशत कार्ब्स और 7 प्रतिशत प्रोटीन होता है। एक स्वस्थ वयस्क को पूरे दिन में लगभग 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इससे अधिक कैलोरी का सेवन कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

क्या वड़ा पाव खाना सेहतमंद है?

वड़ा पाव के शौकीन इसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक में चाव से खाते हैं। फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटीशियन, कोमल मलिक का कहना है कि 'वड़ा पाव खाने में तो लाजवाब होता है, लेकिन सेहत के लिए यह अच्छा विकल्प नहीं है। वड़ा पाव में आलू का पकौड़ा होता है जिसे बेसन में लपेटकर डीप फ्राई किया जाता है। डीप फ्राई आलू बोंडा, मैदे का बना पाव और मसालों का इस्तेमाल इसे सेहत के लिए नुकसानदायक बना देता है।

डीप फ्राई फूड आइटम्स तेजी से वजन और शरीर में सूजन बढ़ाते हैं। इसके अलावा, डीप फ्राइड खाने से डायबिटीज, कैंसर, मोटापा, कार्डियोवैस्कुलर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, कभी-कभार इसे खाने में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, पाव में भरे जाने वाले बोंडे को तलने के लिए अक्सर पुराने तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हार्ट के लिए बिल्कुल सही नहीं होता।

अगर आपको कभी-कभार जंक फूड खाने की इच्छा होती है, तो आप आलू की टिक्की को सीजनल सब्जियों के साथ मिलाकर इसे थोड़ा हेल्दी बना सकते हैं और मैदे की जगह मिलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वड़ा पाव को आप बिना गिल्ट के एन्जॉय कर सकते हैं।