मानसून के मौसम में अक्सर हमें मौसमी फ्लू का सामना करना पड़ता है, इसलिए इन हर्बल काढ़ों से अपनी इम्युनिटी को मजबूत करें।

मानसून का महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही सर्दी, खांसी और मौसमी फ्लू जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बरसात में हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे विभिन्न बीमारियों से लड़ने की हमारी क्षमता कम हो जाती है। सिर्फ बरसात ही नहीं, हर बदलते मौसम में हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे हम मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं।

dalchini tea

खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए इम्युनिटी बढ़ाना बेहद जरूरी है। अपने खानपान में सही बदलाव करके प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ काढ़े भी हैं जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही इम्युनिटी बूस्टर काढ़ों के बारे में:

मुलेठी-अदरक का काढ़ा:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मुलेठी-अदरक का काढ़ा पी सकते हैं। मुलेठी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जानी जाती है। इसे बनाने के लिए मुलेठी और कद्दूकस किया अदरक लें और चाय की तरह तैयार करें। इसे छानकर गर्म ही पिएं।

दालचीनी-लौंग का काढ़ा:

दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल आमतौर पर गरम मसाले के तौर पर होता है। ये मसाले खाने को अलग स्वाद और सुगंध देते हैं। इनका काढ़ा भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दालचीनी की एक छड़ी को कुछ लौंग के साथ पानी में 10 मिनट तक उबालें। फिर मिश्रण को छानकर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं।

अदरक-तुलसी का काढ़ा:

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है और इसके औषधीय गुणों के कारण इसका महत्व भी है। अदरक भी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका काढ़ा बनाने के लिए तुलसी के पत्ते और कद्दूकस किया अदरक पानी में 5-7 मिनट तक उबालें। इसे छानकर ऊपर से शहद और नींबू का रस डालें।

सौंफ-धनिया का काढ़ा:

सौंफ और धनिया भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले लोकप्रिय मसाले हैं। ये इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए भी उपयोगी हैं। सौंफ और धनिया के बीज को पानी में 10 मिनट तक उबालें। मिश्रण को छानकर इसमें शहद मिलाकर गर्म-गर्म पिएं।

काढ़ा चाय:

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा चाय भी एक स्वादिष्ट तरीका है। इसे बनाने के लिए अदरक, हल्दी, इलायची, दालचीनी और तुलसी के पत्तों को मिलाकर पानी में करीब 5 मिनट तक उबालें। इसे छानकर स्वादानुसार शहद मिलाएं।

इन काढ़ों का सेवन कर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत बना सकते हैं और मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।