अगर आर्थराइटिस के दर्द ने आपका जीना मुश्किल कर दिया है, तो इन योगासनों से आपको आराम मिल सकता है

आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों को नुकसान पहुँचने लगता है, जिससे सूजन और दर्द की समस्या होती है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसे मैनेज किया जा सकता है ताकि दर्द नियंत्रित रहे और रोजमर्रा के जीवन में तकलीफें कम हों। आर्थराइटिस के दर्द को नियंत्रित करने में योग (Yoga) काफी मददगार हो सकता है। आइए जानें कुछ योगासन जो आर्थराइटिस का दर्द कम करने में मददगार हो सकते हैं:

yoga asanas

मलासन

मलासन एक ऐसा योगासन है जो जोड़ों के लिए बेहद फायदेमंद होता है और इससे अन्य कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इसे करने के लिए:

1. पैरों को खोलकर स्क्वाट पोजिशन में बैठें।

2. शरीर के ऊपरी हिस्से को हल्का-सा आगे की ओर झुकाएं।

3. इसी पोजिशन में अपने हाथों की दोनों हथेलियों को सामने की ओर जोड़ें।

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसे करने के लिए:

1. दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर खड़े हो जाएं।

2. दाएं पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें और बाएं पैर को दाईं ओर हल्का-सा झुकाएं।

3. दोनों हाथों को कंधों के बराबर उठाएं और हथेलियों को ऊपर की तरफ रखें।

4. थोड़ी देर इस पोजिशन में रहें और फिर सीधे हो जाएं।

त्रिकोणासन

यह आसन करना बहुत आसान है और इससे बॉडी की स्ट्रेचिंग होती है। इसे करने के लिए:

1. पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाएं।

2. एक हाथ को नीचे की तरफ झुकाएं और दाएं हाथ से दाएं पैर के अंगूठे को छूएं।

3. बाएं हाथ को सीधा रखें और ध्यान रखें कि शरीर बगल की तरफ झुका हो, न कि आगे या पीछे।

4. थोड़ी देर इस पोजिशन में रहें और फिर दूसरी तरफ इस आसन को दोहराएं।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए:

1. पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।

2. रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और हाथों को ऊपर उठाएं।

3. धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें, घुटनों को सीधा रखें और पैर मुड़ने न दें।

4. हाथों से पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें और इस पोजिशन में कुछ समय तक रहें।

5. फिर धीरे-धीरे सीधे हो जाएं।

इन योगासनों को नियमित करने से आर्थराइटिस के दर्द में राहत मिल सकती है और जीवन में अधिक आरामदायक बना सकता है।