82 साल के वरिष्ठ नेता का अपमान किया, प्रियंका गांधी ने जेपी नड्डा पर क्यों साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा हमला किया है। गुरुवार को जेपी नड्डा ने गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं की आलोचना की थी, जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई। 

priyanka gandhi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा हमला किया है। गुरुवार को जेपी नड्डा ने गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं की आलोचना की थी, जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई। 

दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी कहा था। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसे लेकर जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। अब प्रियंका गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा के बयान की आलोचना की है।

प्रियंका गांधी की नाराजगी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुछ भाजपा नेताओं और मंत्रियों की भड़काऊ बयानबाजी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। 

जेपी नड्डा पर निशाना

प्रियंका ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों और बुजुर्गों के सम्मान में विश्वास रखते, तो वह खुद इस पत्र का जवाब देते। लेकिन इसके बजाय, नड्डा से आक्रामक और अपमानजनक जवाब लिखवाकर भेजा गया। उन्होंने सवाल किया कि 82 वर्षीय वरिष्ठ नेता का अपमान करने की क्या जरूरत थी? लोकतंत्र की संस्कृति संवाद और प्रश्न पूछने पर आधारित होती है, और धर्म में भी गरिमा और शिष्टाचार को महत्व दिया जाता है।

प्रधानमंत्री को खुद देना चाहिए था जवाब

प्रियंका ने आगे कहा कि मौजूदा राजनीति में बहुत ज़हर घुल चुका है, और प्रधानमंत्री को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए खुद खरगे के पत्र का सम्मानपूर्वक जवाब देना चाहिए था। इससे उनकी छवि और बढ़ती। उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार के शीर्ष पदों पर बैठे नेता लोकतंत्र की महान परंपराओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।