अगर आप बारिश के मौसम में घूमने के लिए खूबसूरत और सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान की ओर रुख करें

गर्मियों में तपते राजस्थान में जैसे ही मानसून की पहली बूंदें गिरती हैं, यह ठंडा और मनमोहक हो जाता है। वैसे तो राजस्थान में घूमने के लिए कई स्थान हैं, लेकिन कुछ विशेष जगहें हैं जिनकी सुंदरता मानसून में और भी निखर जाती है। इन जगहों पर हरियाली की चादर बिछ जाती है और यहां घूमना भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। आइए जानते हैं इन मनमोहक स्थानों के बारे में।

mount abu

माउंट आबू:

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, माउंट आबू, सालभर पर्यटकों से भरा रहता है। लेकिन मानसून के मौसम में यहां की भीड़ और भी बढ़ जाती है। अचलगढ़ किला, नक्की झील, और टॉड रॉक जैसे स्थानों पर आकर आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं। नक्की झील में बोटिंग के साथ-साथ अन्य वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

कुम्भलगढ़:

मानसून में राजस्थान की खूबसूरती का असली आनंद लेने के लिए कुम्भलगढ़ एक बेहतरीन जगह है। यहां का विशाल कुम्भलगढ़ किला, बादल महल, रणकपुर जैन मंदिर, और नीलकंठ महादेव मंदिर विशेष आकर्षण हैं। कुम्भलगढ़ में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार भी है, जिसे देखकर एक अनोखा अनुभव होता है।

बांसवाड़ा:

राजस्थान में अक्सर लोग जयपुर, जैसलमेर, और बीकानेर जैसी जगहों को घूमने के लिए चुनते हैं, लेकिन बांसवाड़ा एक ऐसी जगह है जहां आकर आप राजस्थान का एक अलग ही रूप देख सकते हैं। '100 द्वीपों का शहर' के नाम से मशहूर यह स्थान भीड़-भाड़ से दूर और प्राकृतिक सुंदरता से भरा है। फैमिली, दोस्तों के साथ या अकेले भी यहां आकर आप खूब आनंद उठा सकते हैं। डायलाब झील, जगमेर की पहाड़ियां, कागदी पिकअप, और मानगढ़ धाम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

उदयपुर:

झीलों की नगरी उदयपुर मानसून के दौरान और भी खूबसूरत हो जाती है। यहां की अरावली की पहाड़ियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं, जिन्हें देखकर मन को सुकून मिलता है। पिछोला और जयसमंद झील के किनारे बैठकर समय कैसे बीत जाता है, इसका पता ही नहीं चलता। सहेलियों की बाड़ी, बायोलॉजिकल पार्क, और सज्जनगढ़ पैलेस भी घूमने लायक स्थान हैं।

इन स्थानों की सैर मानसून के दौरान एक अनूठा अनुभव देती है, जिसे हर पर्यटक को एक बार जरूर अनुभव करना चाहिए।