पेजर हमले: 'सुन लो इजरायल! यह जंग का एलान है', पेजर और वॉकी-टॉकी हमले के बाद हिजबुल्लाह प्रमुख भड़क उठा

पेजर हमले: हिज़बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों घटनाएं नरसंहार और युद्ध अपराध हैं। नसरल्लाह ने दावा किया कि इजरायल ने दो मिनट के भीतर कम से कम 5000 लोगों को मारने की साजिश रची थी। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि जब तक गाजा पर इजरायल के हमले नहीं रुकते, हिज़बुल्लाह भी अपनी गतिविधियां बंद नहीं करेगा।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • जब दो धमाकों से दहल उठा था लेबनान

पेजर हमले: हिज़बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों घटनाएं नरसंहार और युद्ध अपराध हैं। नसरल्लाह ने दावा किया कि इजरायल ने दो मिनट के भीतर कम से कम 5000 लोगों को मारने की साजिश रची थी। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि जब तक गाजा पर इजरायल के हमले नहीं रुकते, हिज़बुल्लाह भी अपनी गतिविधियां बंद नहीं करेगा।


इजरायल-हमास युद्ध के दौरान लेबनान भी केंद्र बिंदु बना हुआ है, क्योंकि हिज़बुल्लाह पर इजरायल ने मोर्चा खोल रखा है। इजरायल, हमास के साथ-साथ हिज़बुल्लाह को भी चुनौती दे रहा है। हसन नसरल्लाह ने पेजर ब्लास्ट और उसके बाद हुए धमाके में 32 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए इजरायल को खुली चेतावनी दी है।


हिज़बुल्लाह प्रमुख ने जोर देकर कहा कि इजरायल को इन घटनाओं के लिए उचित सजा मिलेगी, जबकि इजरायल ने इन धमाकों पर आधिकारिक रूप से चुप्पी साध रखी है।

लेबनान में हुए इन दो प्रमुख धमाकों में पहले मंगलवार को पेजर में विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोग मारे गए और लगभग 3000 लोग घायल हो गए थे। उसके बाद, बुधवार को हिज़बुल्लाह के रेडियो सेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट होने लगे, जिनमें 14 लोगों की मौत और 450 से ज्यादा लोग घायल हुए।